संघर्ष पर एक प्रेरणात्मक कहानी – Struggle Story of Abraham Lincoln in Hindi

संघर्ष पर एक प्रेरणात्मक कहानी – Struggle Story of Abraham Lincoln in Hindi : दोस्तों अब्राहम लिंकन की जीवनी हमारे जीवन-उत्कर्ष के लिए प्रेरणास्वरूप है। और इस कहानी से पहले भी भी हमने Abraham Lincoln पर कई कहानियां पोस्ट की है जिसको आपने काफी पसंद किया। तो आईये आज जानते हैं Abraham Lincoln के संघर्ष के दिनों के बारे में।

struggle story in hindi

संघर्ष पर एक प्रेरणात्मक कहानी
Struggle Story of Abraham Lincoln in Hindi

दोस्तों असफलता में छिपी है सफलता, जो संघर्ष करने से ही सामने आती है। आभावों में जन्में और पले अब्राहम लिंकन ने बचपन में एक सपना संजोया था-अमेरिका का राष्ट्रपति बनना। इसकी सिद्धि के लिए उन्होंने संघर्ष को अपने गले लगाया था। जिसके जरिए वे 52 साल की आयु में राष्ट्रपति चुने गए थे।लेकिन इससे पूर्व उनकी असफलताओं का रिकॉर्ड यह था-

21 साल की उम्र में वे व्यापार में असफल रहे।
22 साल की उम्र में उन्होंने एक चुनाव हारा।
24 साल की उम्र में दुबारा व्यापार में असफल रहे।
26 साल की उम्र में उनकी पत्नी का देहांत हो गया था, जिसके कारण वे Nervous Breakdown के शिकार हुए।
34 साल की उम्र में कांग्रेस का चुनाव हारे।
45 की उम्र में सीनेट (Senate) का चुनाव हारे।
47 साल की उम्र में उप-राष्ट्रपति बनने के प्रयास में नाकामयाब रहे और फिर
49 साल की उम्र में सीनेट का चुनाव हार गए थे।
उनमें खूबी यह थी कि 30 साल के पीरियड में इतनी बार हारने के बावजूद वे बिल्कुल निराश नहीं हुए,
बल्कि हर बार नए उत्साह के साथ आगे संघर्ष करते रहे।
उनके लिए प्रत्येक हार सिर्फ एक पल की बाधा थी, कोई अंत नहीं।

याद रखें…

संघर्ष हमारे जीवन के उत्कर्ष का एक उतम साधन है, जो बाधाओं और कठिनाइयों के बीच एक निरंतर प्रयास का रूप है। इसमें बारह मानवीय गुणों का समावेश (Inclusion) है, जिनके अभाव में हमारी श्रम-शक्ति बेअसर बनी रहती है। उदहारण के लिए आप परिश्रमी हैं, लेकिन कार्य के प्रति उत्साह कम है, ऐसी सिथति में आपके श्रम का फल उतना नहीं होगा जितना आप पूरे उत्साह के साथ काम करने में पाएंगे। अत: जरुरी है कि संघर्ष शक्ति के लिए आप में बारह गुण भी मौजूद हों, जो नीचे दिए गए हैं-

1.द्रढ़ इच्छा-शक्ति, 2. साहस, 3. लगन, 4.उत्साह, 5. श्रम-शक्ति, 6.आशा, 7. धेर्य व सहनशीलता,
8. आत्म-विश्वास, 9. चरित्र-बल, 10. समय की पाबंदी, 11. मन की एकाग्रता, 12. खोजी-प्रवृति

संघर्ष शुरू में भयभीत अवश्य कराता है, थकाता है और तोड़ने का एहसास कराता है, लेकिन इस अहसास से मुक्त होने के लिए साहसी पुरुष संघर्ष के दौरान विपरीत परिसिथ्तियों से जूझने को कटिबद्ध बने रहते हैं। जीवन अपने आप में एक अनवरत संघर्ष है। संघर्ष से हमें जीवित रहने का एहसास होता है। आसान विजय तो सस्ती होती है, पर संघर्ष से हासिल जीवन का मूल्य होता है। बाधाएं हमें आत्मज्ञान कराती है और हमें दिखा देती हैं कि हम किस मिट्टी के बने हैं।


तो दोस्तों आशा करते हैं आपको ये संघर्ष पर एक प्रेरणात्मक कहानी – Struggle Story of Abraham Lincoln in Hindi अच्छी लगी होगी, अगर हाँ तो अपने सुझाव Comment Box में जरुर दें… शुभकामनाएं ।

इन्हें भी पढ़ें –

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.