परिश्रम का महत्व पर कहानी – Hard Work and Smart Work Story in Hindi

परिश्रम का महत्व पर कहानी – Hard Work and Smart Work Story in Hindi : दोस्तों हमने कई बार सुना है परिश्रम या Hard Work ही सफलता या Success का मूल मंत्र है, तो आज हम आपके लिए लेकर आयें हैं एक ऐसी ही Hindi Motivational Story और मैं आशा करता हूँ आपको ये Anuched (अनुछेद) पसंद आएगा।

Parishram (परिश्रम) का महत्व Hindi Motivational Story

परिश्रम का महत्व पर कहानी

किसी गावं में एक लकडहारा रहता था, वह अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए दिन-रात परिश्रम करता, परन्तु फिर भी अभावों से घिरा रहता उसके एक दैनिक कर्म को और उसके परिश्रम को एक महात्मा देखता रहा एक दिन महात्मा ने उससे कहा बालक! आगे चलो…आगे चलो…ओर आगे चलो…

लकडहारा जहां पहले जाता था, उससे कुछ ओर आगे बढ़ गया उसे वहां एक चंदन वन दिखाई दियाl वह लकड़ियां काट लाया चन्दन की लकड़ियां खूब महंगी बिकीं, फिर एक दिन वही महात्मा मिले उन्होंने लकडहारे को समझाया, बालक जीवन में एक ही स्थान पर मत रूको…चलते रहो… नदी के जल के समान चलते रहोगे तो साफ-सुथरे व स्वस्थ रहोगे तालाब के जल के समान रूक गए तो सड़ जाओगे अत: तुम चलते रहो, बढ़ते रहो, आगे आगे और आगे…

लकडहारे ने विचार किया और वह चन्दन वन से और आगे बढ़ गया आगे चलकर उसे तांबे की खान मिली और उसने बहुत धन कमाया आगे चलकर उसे चांदी की खान मिल गई और वह मालामाल हो गया। एक दिन फिर उसे वही महात्मा मिले वह बड़े प्यार से समझाने लगे, बालक यहीं मत रूकना… आगे चलते रहना जैसे आगे बढ़ते-बढ़ते तुमने धन और वैभव पाया है, वैसे ही धर्म के राज्य में होता है।

अब लकडहारा और आगे बढ़ने लगा परिणाम-स्वरूप उसे सोने की खान मिली, उसने खूब धन कमाया फिर वह और आगे बढ़ा, उसे हीरों की खान मिली अब वह बड़ा धनवान बन गया उसके आनंद की सीमा न थी।


तो दोस्तों ये पोस्ट परिश्रम का महत्व पर कहानी – Hard Work and Smart Work Story in Hindi पढ़ने के बाद आपको भी लगेगा कि मानव का जीवन कर्म-क्षेत्र है कर्मयोगी की भावना से नित्य कर्म करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए परिश्रम करने वाले के साथ ईश्वर, चाहे किसी भी रूप में हो हमेशा मौजूद रहता है और उसका मार्ग-दर्शन करता है। शुभकामनाएं!

इन्हें भी पढ़ें –

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.