जीवन में धैर्य पर कहानी – Moral Story On Patience In Hindi

जीवन में धैर्य पर कहानी – Moral Story On Patience In Hindi : सफलता का पहला बड़ा मंत्र धैर्य रखें Keep Patience, दोस्तों इस पोस्ट में आप जानेंगे कि कैसे धैर्य रखकर आप बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकते हैं।

moral story on patience hindi

जीवन में धैर्य पर कहानी
Moral Story On Patience In Hindi

एक सम्राट की भेंट किसी फकीर से हो गई। सम्राट ने फकीर से पूछा, कोई चीज मुझे दीजिए, जिसके बाद जीवन में और कुछ पाना शेष न रहे। फकीर ने अपनी अंगुली से अंगूठी निकालकर सम्राट को दे दी और बोले- जब जीवन में कठिन बेला आ जाए, तब इस अंगूठी में जड़े रत्न को हटाकर अंदर लिखे मंत्र को पढ़ लेना। कुछ वर्ष बीत गए। सम्राट के राज्य पर हमला हुआ और वह पराजित होकर भाग निकला। भगता सम्राट पहाड़ी रास्तों में फंस गया। दुश्मन के घोड़ो की टापों की आवाज उसके कानों में आ रही थी कि अचानक उसे फकीर द्वारा दी गई अंगूठी की याद हो आई। उसके रत्न हटाते ही एक कागज का टुकड़ा बाहर निकला, जिसमें लिखा था, यह भी बीत जाएगा। सम्राट के अंदर चेतना जाग्रत हो गई।

इस उदहारण में फकीर द्वारा दिया गया मंत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो यह बोध कराता है कि संसार में स्थितियां गतिशील हैं, परिवर्तनशील हैं और इन्हें लेकर चिंतित हो जाना मनुष्य की विवेकहीनता है, क्योंकि उसके मन के भीतर अपार शक्तियों का भंडार है।

कहानी का सार

चूंकि समय हमेशा एक समान नहीं रहता, हम फिर भी आशा बनाए रखें और कभी ऊर्जा की कमी को थकान के नाम से न पुकारें। ऊर्जा की कमी तो एक दिन नई शक्ति के रूप में वापिस आ जाएगी, लेकिन थकान में हम हार मानकर बैठ जाएंगे और हिम्मत को छोड़कर फिर उठ नहीं पाएंगे। अत: समय को मुश्किल जानकर कोई नकारात्मक निर्णय न लें। इंतजार करे, धैर्य रखें हमारे अंदर नई भावनाएं जन्म लेंगी और वे सकारात्मक होंगी। एक नई सुबह जरुर आएगी। आशा है दोस्तों आपको हमारी ये पोस्ट जीवन में धैर्य पर कहानी – Moral Story On Patience In Hindi अच्छी लगी होगी अपने विचार नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर लिखें। धन्यवाद्

इन्हें भी पढ़ें –

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.