जीवन में शिक्षक का महत्व – Importance of Teacher in Our Life in Hindi

जीवन में शिक्षक का महत्व – Importance of Teacher in Our Life in Hindi : जीवन में गुरु की जरुरत क्यों है? ज़िन्दगी के गुरु तलाशें, उनके सम्पर्क में रहें और उनकी सहायता से अपनी मंजिल तक पहुचे।

Importance Of Guru In Life Hindi

जीवन में शिक्षक का महत्व

किसी ने ठीक कहा है कि ‘इस संसार में भगवान के दर्शन होना बहुत कठिन है, परन्तु यदि सच्चे मन से अपने अच्छे उदेश्यों के लिए उससे सहायता मांगें तो वह किसी ना किसी रूप में आकर सहायता अवश्य करता है। दूसरें शब्दों में कह सकते हैं कि इस संसार में प्रत्येक व्यक्ति का कोई ना कोई शुभचिन्तक जरुर होता है, जो उसकी समय-समय पर सहायता करता है। उसके उदेश्यों की प्राप्ति में मदद करता है| यहां पर हम उदहारण ले सकते हैं विवेकानन्द की अमरीका यात्रा का।

ये सबको मालूम है कि विवेकानन्द ने अमरीका के शिकागो शहर में सर्वधर्म पार्लियामेंट में भारतीय संस्कृति का परचम लहराया और देश का मन बढाया। यहां पर एक उत्सुकता का विषय है कि उनकी अमरीका की इस महंगी यात्रा को किन शुभचिन्तको ने फाइनेंस किया था।

कहानी

यहां पर प्रमुख नाम उभर कर आता है राजस्थान के खेतड़ी नरेश का। उन्होंने वितीय सहायता उपलब्ध कराके ना केवल विवेकानन्द की सहायता की, साथ ही देश की सेवा में भी अपना योगदान दिया। इस उदहारण से यह स्पष्ट है कि शुभचिन्तको के कारण से एक व्यक्ति अपनी ज़िन्दगी के उदेश्यों को त्वरित गति से प्राप्त कर सकता है।

ये शुभचिन्तक या तो स्वत:ही व्यक्ति को मिल जाते हैं, या व्यक्ति को चेष्टा करके उन्हें ढूंढना पड़ता है। यहां मैनेजमेंट विशेषज्ञों की राय है कि एक एग्जिक्यूटिव को अपने करियर के उदेश्यों की प्राप्ति के लिए अपने शुभचिन्तकों को स्वयं ढूंढना चाहिए। इन शुभचिन्तकों को दूसरे शब्दों में हम ‘करियर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स’ भी कह सकते हैं। एक एग्जिक्यूटिव को मेहनत करके अपनी ज़िन्दगी के करियर डायरेक्टर्स बनाने चाहिए। ये कोई भी हो सकते हैं- जैसे कि आपका बॉस जिसका आप दिल से सम्मान करते हैं, आपका दोस्त जिसने अच्छी सफलता हासिल की हो, आपके माता-पिता, कोई सलाहकार या कोई प्रोफेशनल साथी। ये करियर डायरेक्टर्स आपकी विभिन्न तरीके से मदद कर सकते हैं| कोई वितीय सहायता दे सकता है, कोई अच्छी सलाह दे सकता है आदि।

कहानी का सार

एक एग्जिक्यूटिव को अपने करियर डायरेक्टर्स से लगातार सम्पर्क बनाए रखना चाहिए और समय-समय पर उनसे मार्गदर्शन लेते रहना चाहिए।


तो आशा करते हैं आपको हमारी ये पोस्ट जीवन में शिक्षक का महत्व – Importance of Teacher in Our Life in Hindi पसंद आयी होगी। अपने विचार जरूर लिखें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.