विनम्रता पर कहानी – Short Story on Kindness in Hindi

विनम्रता पर कहानी – Short Story on Kindness in Hindi : दोस्तों आज हम आपके लिए विनम्रता पर एक ऐसी प्रेरणात्मक कहानी लेकर आये हैं जो आपको एक नयी प्रेरणा देगी।

kindness story hindi

विनम्रता पर कहानी
Short Story on Kindness in Hindi

एक बार घुड़सवार बने जॉर्ज वाशिंगटन ने देखा-कुछ सैनिक एक लकड़ी के गठठे को उठाने में सफल नहीं हो पा रहे थे। सैनिकों का नायक भी वहीं खड़ा था। उन्होंने नायक से पूछा, आप इन सैनिकों की सहायता क्यों नहीं कर रहे? नायक ने उतर दिया, मैं इनका नायक हूं और मेरा काम इनको आदेश देना है। वे घोड़े से उतरकर उन सैनिकों के पास गए और उन्होंने उस गठठे को उठाने में उनकी मदद की। वे घोड़े पर सवार होकर नायक से बोले, अगली बार जब तुम्हें सहायता की जरुरत पड़े तो तुम अपने कमांडर इन चीफ को बुलावा लेना। उनके जाने के बाद नायक और सैनिकों को पता चला कि वह घुड़सवार और कोई नहीं बल्कि स्वयं ही जॉर्ज वाशिंगटन थे।

कहानी का सार

महान व्यक्ति वही है जो दूसरों की सुनता है और उनसे विनम्र व्यवहार करता है। ऐसा व्यक्ति सबका अर्जित करता है और लोग उसे सम्मान की द्रष्टि से देखते हैं। उसकी सत्य में निष्ठा होती है। वह नम्र स्वभाव का कभी त्याग नहीं करता। जिस प्रकार दुष्ट अपनी दुष्टता सर्प अपना विष और सिंह रक्तपान नहीं छोड़ता उसी प्रकार उदारचित व्यक्ति अपनी विनम्र उदारता नहीं छोड़ता – महावीर स्वामी


तो दोस्तों आशा करते हैं आपको ये पोस्ट विनम्रता पर कहानी – Short Story on Kindness in Hindi पसंद आयी होगी। अपने विचार जरूर लिखें।

इन्हें भी पढ़ें –

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.