आत्मविश्वास बढ़ाने वाली कहानी – Self Confidence Motivational Story

आत्मविश्वास बढ़ाने वाली कहानी – Self Confidence Motivational Story : कहते हैं अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति Self Confidence और Honesty हैं तो आप मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। तो दोस्तों आज ऐसा ही एक Article हम आपके लिए लाये हैं आशा करते हैं आपको पसंद आएगा।

self confidence motivational story hindi

आत्मविश्वास बढ़ाने वाली कहानी
Self Confidence Motivational Story in Hindi

गौतम बुद्ध बनने से पहले, राजकुमार सिद्धार्थ गृह त्यागकर ज्ञान-प्राप्ति के लिए वन की ओर चले गए थे। कई महीनों तक घोर तप करने के बाद भी उन्हें ज्ञान की प्राप्ति नहीं हुई। उनके मन में बार-बार विचार उठने लगा कि क्यों न वापस राजमहल चला जाए। अंत में अपने मन से हारकर वह कपिलवस्तु की ओर लौटने लगे। चलते-चलते राह में उन्हें प्यास लगी। सामने ही एक झील थी। जब वे जल पी रहे थे तब उन्होंने एक नन्हीं गिलहरी को देखा-वह-बार-बार पानी के पास जाती, उसमें अपनी पूंछ डुबोती और बाहर निकालकर रेत पर झटक देती। सिद्धार्थ से न रहा गया।

उन्होंने पूछा, नन्हीं गिलहरी, यह क्या कर रही हो? और क्यों कर रही हो? गिलहरी ने उतर दिया-इस झील ने मेरे परिवार को डुबो के मार दिया है। इसलिए मैं इस झील को सुखा रही हूं। सिद्धार्थ बोले-यह काम तो तुमसे कभी नहीं हो पाएगा। झील को सुखाना तुम्हारे बस की नहीं है। गिलहरी निश्चयात्मक स्वर में बोली-आप चाहे ऐसा मानते हो, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानती। मैं तो बस यही जानती हूं कि मन में जिस कार्य को करने का निश्चय किया, उस पर अटल रहने से वह हो ही जाता है। मैं तो अपना काम करती रहूंगी। गिलहरी की बात सिद्धार्थ के मन में बस गई। वे चिंतन करने लगे, जिससे उन्हें अपने मन की दुर्बलता का अहसास हो गया। उन्हें नन्हीं गिलहरी से प्रेरणा मिली और वहां से वापस लौटकर तप में सलंग्न हो गए। एक दिन उन्हें बोधिवृक्ष के तले ज्ञान का प्रकाश प्राप्त हुआ।

कहानी का सार

लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ निश्चयी होना बहुत जरुरी है, अन्यथा मन की दुर्बलता कभी उपजकर अवरोध का कारण बन सकती है। इस दुर्बलता को हम किसी से प्रेरणा समाप्त कर सकते हैं, जैसा कि इस उदहारण में राजकुमार सिद्धार्थ ने नन्हीं गिलहरी से प्रेरणा लेकर चिंतन किया और अपने मन की दुर्बलता का एहसास किया। वे दृढ़ निश्चयी बनकर तप में सलंग्न हो गए और अंत में अपने लक्ष्य की सिद्धि की। तो दोस्तों आशा करते है आपको हमारी ये पोस्ट आत्मविश्वास बढ़ाने वाली कहानी – Self Confidence Motivational Story पसंद आयी होगी, अपने विचार जरूर लिखें। धन्यवाद्

इन्हें भी पढ़ें –

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.